बिलासपुर में किसान पर टाइगर का हमला:खेत में पानी डालने गया था, किया लहूलुहान; इलाके में दहशत का माहौल

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। घटना कठमुण्डा के तुरतुरिया खार में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे हुई। शिवकुमार जायसवाल (47) रबी फसल में पानी डालने के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास से जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जानवर भाग गया। घायल किसान को पहले तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. शैलेंद्र शुक्ला ने टाइगर के हमले का अंदेशा जताया है। शिवकुमार गांव के राजू सिंह ठाकुर के खेत को अधिया पर लेकर खेती करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। शिवकुमार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, बिलासपुर के डीएफओ सत्यदेव शर्मा का कहना है किसी जंगली जानवर ने शिवकुमार को घायल किया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। नदी किनारे घूमते मिला बाघ वहीं कठमुंडा गांव से निकलकर बाघ चोरमा गांव पहुंच गया। नवधा रामायण स्थल के पास नदी किनारे घूमने पर गांव में दहशत का माहौल। वन विभाग के कर्मचारी नजर बनाएं हुए। वन विभाग के टीम ने बाघ होने की पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *