चंडीगढ़ में ‘CH01-DD-0001’ 53.88 लाख में बिका:VIP नंबरों की ई-नीलामी,करोड़ों रुपये का राजस्व मिला,591 वाहन नंबरों की लगी बोली

रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA), यूटी चंडीगढ़ ने नई वाहन सीरीज “CH01-DD” के फैंसी और पसंदीदा नंबरों की ई-नीलामी करवाई। यह नीलामी 4 मार्च से 6 मार्च 2026 तक चली। इस दौरान कुल 591 वाहन नंबरों की बोली लगी, जिससे प्रशासन को करीब 4 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये की आय हुई। बताया जा रहा है कि RLA की नीलामी में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है। नीलामी में सबसे ज्यादा बोली “CH01-DD-0001” नंबर के लिए लगी, जिसे 53 लाख 88 हजार रुपये में खरीदा गया। वहीं “CH01-DD-0003” नंबर 32 लाख 32 हजार रुपये में बिककर दूसरे स्थान पर रहा। RLA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अन्य प्रमुख नंबरों के लिए भी लोगों ने बड़ी बोली लगाई। करोड़ों रुपये का राजस्व मिला प्रशासन के अनुसार इस ई-नीलामी में नई सीरीज के 0001 से 9999 तक के नंबर और पिछली सीरीज के बचे हुए फैंसी व खास नंबर भी शामिल किए गए थे। ऑनलाइन बोली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी पसंद के वीआईपी नंबर खरीदे, जिससे प्रशासन को करोड़ों रुपये का राजस्व मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *