नकोदर ब्लॉक समिति में आम आदमी पार्टी को बहुमत:चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद पर जीत, पार्टी को 10 तो विपक्ष को 7 वोट मिले

नकोदर ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी को कुल 10 वोट मिले, जबकि विपक्षी दलों को 7 वोट प्राप्त हुए। दो वोट रद्द कर दिए गए। इन परिणामों के आधार पर एस. चरणजीत सिंह को नकोदर ब्लॉक समिति का चेयरमैन और जीवन सिंह को वाइस चेयरमैन चुना गया। यह चुनाव तनावपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से दो दिन पहले से लगातार धमकाने के आरोप लगाए थे। चुनाव केंद्र के बाहर भी काफी गहमागहमी देखी गई। आम आदमी पार्टी की जीत के बाद हलके की विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान ने चुनाव केंद्र से बाहर आकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने चुनाव रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन सच्चाई की जीत हुई। विधायक मान ने नवनिर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *