सरकंडा में महिला समेत दो पर लाठी-डंडों से हमला:पुराने विवाद में हुई मारपीट, CCTV फुटेज वायरल; एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना सामने आई है। मामला अटल आवास के पास पुराने विवाद को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि युवकों के एक समूह ने एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति को घेरकर उन पर लाठी-डंडों, लात और मुक्कों से हमला किया।
सीसीटीवी में खुलेआम मार-पीट करते नजर आ रहे हैं आरोपी घटना 2 मार्च की रात को हुई। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।फरारआरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक खुलेआम मारपीट करते दिख रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही अतिरिक पेट्रोलिंग पीड़ित पक्ष की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पेट्रोलिंग की जा रही है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सीसीटीवी में खुलेआम मार-पीट करते नजर आ रहे हैं आरोपी घटना 2 मार्च की रात को हुई। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।फरारआरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक खुलेआम मारपीट करते दिख रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही अतिरिक पेट्रोलिंग पीड़ित पक्ष की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पेट्रोलिंग की जा रही है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *