बीमा कंपनी ने डेथ क्लेम में दी बड़ी राहत:स्थाई लोक अदालत में विधवा को मिला 20 लाख का चेक

झालावाड़ स्थायी लोक अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक डेथ क्लेम मामले में राजीनामे के आधार पर 20 लाख रुपए का अवॉर्ड पारित किया गया। प्रमिला मेरोठा के दिवंगत पति धनराज की एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी थी। लोक अदालत के प्रयासों से बीमा कंपनी ने क्लेम स्वीकार किया। कंपनी की ओर से 20 लाख रुपए का चेक अदालत में प्रस्तुत किया गया। यह राशि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रार्थी के परिवार में तीन नाबालिग बच्चे हैं। त्वरित न्याय मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर महिला के अधिवक्ता अमितोष आचार्य, बीमा कंपनी के अधिवक्ता मुरारीलाल अदलखा और सरदार रावजोत सिंह उपस्थित थे। स्थायी लोक अदालत के सदस्य आरिफ खान और रीडर भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *