जैतसागर नाले का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश:कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाकर बरसात से पहले काम पूरा करने को कहा

बूंदी में जैतसागर नाले के निर्माण कार्य को गति देने के लिए जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने गुरुवार को स्थल का दौरा किया। उन्होंने आरयूआईडीपी और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ नाले का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अतिक्रमण वाले क्षेत्रों से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। संवेदक को अधिक टीमें लगाकर काम तेज करने को कहा। बरसात के मौसम से पहले निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने मीरां गेट क्षेत्र, महावीर कॉलोनी, नैनवां रोड पुलिया, मजिस्ट्रेट कॉलोनी और एसपी ऑफिस क्षेत्र में नाले का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, उपखंड अधिकारी एचडी सिंह, नगर परिषद आयुक्त संतलाल मक्कड़ और आरयूआईडीपी के अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *