सरमथुरा के जंगल में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू, कई हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड में मठ मल्लपुरा गांव के पास स्थित जंगल में आज अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही नगरपालिका की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायरमैन हरकेश मीणा, सानू खान, जलदीप मीणा और छोटू मीणा सहित पूरी टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कई हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वन विभाग अभी नुकसान का आकलन कर रहा है। वनपाल के अनुसार, यह क्षेत्र वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा है। यहां बाघ, भालू, तेंदुआ, जरख और सियार जैसे वन्यजीव पाए जाते हैं। सौभाग्य से आग पूरे जंगल में नहीं फैली। इससे वन्यजीवों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वन विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। यदि आग पूरे जंगल में फैल जाती तो वन संपदा के साथ-साथ वन्यजीवों को भी भारी नुकसान हो सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *