वहम का इलाज हकीम लुकमान के पास भी नहीं:केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- पॉलिटिकल माइलेज लेने के लिए कुछ लोग ऐसा करते हैं

केंद्रीय संस्कृति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के दक्षिण भारत में परिसीमन के बाद कम होने वाली सीटों को लेकर बयान दिया कहा कि वहम का इलाज हकीम लुकमान के पास भी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका उनका सारा विषय एप्रेंशन और वहम के बेस हैं। कुछ लोग वहम के कारण से ऐसा करते हैं। कुछ लोग इस तरह के वहां से इस तरह का पॉलिटिकल लाभ पाने की कोशिश करते हैं। अब देखने का विषय की स्टालिन कौन से ब्रैकेट में खड़े हैं। बता दें कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के नेतृत्व में बुधवार को जनगणना आधारित परिसीमन और ट्रायल लैंग्वेज वार पर सर्वदलीय बैठक भी हुई। उन्होंने कहा कि यदि संसद में सीटें बढ़ती है तो 1971 की जनगणना को आधार बनाना चाहिए। विकास कार्यों की जानकारी दी शेखावत ने बीकानेर जिले के प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में प्रसाद योजना के तहत 22.57 करोड रुपए की लागत से करवाए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर जानकारी दी। कहा पर्यटन क्षेत्रों के विकास और भारत में धार्मिक पर्यटन के महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसाद योजना को लागू किया था। करणी माता मंदिर उनके ही नहीं देशवासियों के लिए आस्था का विषय है। वहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव में सुधार किया जाए, उनके लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जा सके। इसके लिए राजस्थान सरकार ने प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया था। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने इसको लेकर मंत्रालय से आग्रह किया था। उनके आग्रह पर स्वीकृति प्रदान की गई। जिससे करणी माता मंदिर में विकास कार्य करवाए जाएंगे। राजस्थान सरकार और भी मंदिरों को लेकर प्रस्ताव भेजेगी तो आने वाले वर्षों में और प्रोजेक्ट भी स्वीकृत किए जाएंगे। बोले- शाही शादियों से अर्थव्यवस्था को फायदा शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी को लेकर कहा कि इस तरह की शादियों से शहर और अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा लाभ होता है। निश्चित रूप से इस तरह की बड़ी शादियों से राजस्थान की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। महाराष्ट्र के सपा नेता अबू आजमी के बयान को लेकर कहा कि का उनके बयान का उचित जवाब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में दे दिया है। बता दें कि सपा नेता अब्बू आजमी ने 3 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा में कहा था कि हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता। इस बयान को लेकर बीजेपी ने विरोध करना शुरू कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *