गिरिडीह में सीसीएल के जुबली पहाड़ी में लगी आग:बारूद गोदाम के पास पहुंची लपटें, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

झारखंड के गिरिडीह में सीसीएल कोलियरी के जुबली पहाड़ी में गुरुवार दोपहर आग लग गई। आग तेजी से फैलकर पहाड़ी के कई हिस्सों में पहुंच गई। खतरे की बात यह थी कि आग पहाड़ी के ऊपर स्थित मैगजीन हाउस (बारूद रखने की जगह) की तरफ बढ़ रही थी। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इधर, आग लगने से क्षेत्र में धुएं का गहरा आवरण छा गया। इस पहाड़ी का क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील है। पहाड़ के ऊपर सीसीएल का मैगजीन हाउस है, जहां बारूद रखा जाता है। पहाड़ की तलहटी में सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल स्थित है। वन विभाग ने इस पहाड़ी पर हजारों पौधे लगाए थे। आग की चपेट में आने से सैकड़ों पौधों के जलने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, शरारती तत्वों ने आग लगाई है। पिछले साल भी इसी पहाड़ी में आग लगी थी। उस समय भी प्रशासन को आग बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *