जामताड़ा में प्रखंड प्रमुख लुखीमनी सोरेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पंचायत समिति सदस्यों ने गुरुवार को बीडीओ प्रवीण चौधरी को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपा। प्रखंड प्रमुख पर सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग का आरोप है। आरोप है कि वे योजनाओं को स्वीकृत करने के लिए पैसों की मांग करती हैं। अधिक पैसा देने वालों को ही योजनाओं का लाभ दिया जाता है। योजनाओं के क्रियान्वयन में भी अवैध वसूली की जाती है। फाइलों की स्वीकृति के लिए पैसों की मांग सोनबाद पंचायत की फूल कुमारी टुडू और बेवा पंचायत की रामवती मरांडी से भी फाइलों की स्वीकृति के लिए पैसों की मांग की गई थी। पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने भी प्रखंड प्रमुख पर आरोप लगाए थे। नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी: बीडीओ बीडीओ प्रवीण चौधरी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित जांच की जाएगी। नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी। इधर, इस अविश्वास प्रस्ताव से क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। पंचायत समिति के सदस्य एकजुट होकर जल्द से जल्द वोटिंग की मांग कर रहे हैं। मौके पर प्रमुख नरेश तुरी, मालती देवी, अनवर अंसारी, शकीला बीबी, सोनलता टुडू समेत कई पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।


