खड़ी कार का टायर निकाल ले गए चोर,VIDEO:बिलासपुर में व्हील-चोर गैंग सक्रिय, कार में सवार होकर आए बदमाश, दो कार के पहिए किए पार

बिलासपुर में व्हील चोर गैंग सक्रिय है, जो शहर में बेखौफ होकर खड़ी कार का चक्का चोरी कर रहे हैं। इन बदमाशों का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नकाबपोश चोर कार से पहिया निकालते दिख रहा है। गैंग के सदस्यों ने दो कार से चक्का पार कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कश्यप कॉलोनी से लगे गीतांजली सिटी कॉलोनी निवासी मनीष कश्यप पेशे से किसान हैं। उन्होंने मंगलवार की शाम 6 बजे अपनी कार को तेलीपारा में घर के सामने रोड किनारे खड़ा किया। रात में खाना खाने के बाद वो घर पर आराम करने लगे। दूसरे दिन सबुह 6 बजे मनीष खेत जाने के लिए उठा। जिसके बाद अपनी कार के पास पहुंचा, तब कार के सभी पहिए गायब मिले। नकाबपोश बदमाशों ने दो कार से पार किया पहिया मनीष ने आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी दी। तब पता चला कि मोहल्ले में रहने वाले जितेंद्र गुप्ता की कार से भी चोरों ने पहिया पार कर दिया है। खड़ी कार से पहिया चोरी होने के बाद मोहल्ले के लोग हैरान व परेशान हैं। सीसीटीवी वीडियो में पहिया निकालते दिखे बदमाश इस घटना के बाद मनीष सहित मोहल्ले के लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी वीडियो देखा। तब पता चला कि एक सीसीटीवी वीडियो में नकाबपोश बदमाश कार का पहिया निकालते दिख रहा है। कार सवार नकाबपोश बदमाश कार में सवार होकर आया था। माना जा रहा है कि उसके साथ गैंग के और सदस्य भी थे। मनीष ने इस घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। साथ ही चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया है। हालांकि, चोरी करने वाला बदमाश अपने चेहरे पर गमछा लपेट लिया था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी वीडियो के माध्यम से पुलिस कार सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *