धमतरी में रेत खदान में मजदूरों पर हमला, तीन घायल:हमलावरों ने रेत निकालने के नाम पर की गाली-गलौज, फिर चाकू से किया वार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में रेत खदान में हुई चाकूबाजी की घटना में तीन मजदूर घायल हो गए। चार अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल और कार से खदान पर पहुंचे। उन्होंने लात-घूंसों के साथ चाकू से भी वार किए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। रेत निकालने का आरोप लगाते हुए की गाली-गलौज, ​फिर मारपीट दरअसल, मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम हलबंद की है। मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार, आधारित ग्राम कुल्हाड़ी कोटा से गुजरी महानदी में हाइवा को जाने के लिए मजदूर डोमन साहू रास्ता बता रहा था। इसके बाद दो और साथियों के साथ कार नंबर CG04 HN 9800 में सवार होकर निजी काम से जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात 4 लोग मोटरसाइकिल और कार में आए और रेट घाट से रेत निकालने के नाम पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिर उसके साथ मारपीट करने लगे। जिससे डोमन साहू घायल हो गया। डोमन के बाएं हाथ और कमर में चोटें आई। हमले में तीनों मजदूर घायल मारपीट में डोमन के दोनों साथी भीमसिंग ध्रुव और यश कुमार साहू भी घायल हो गए। डोमन ने बताया कि रात ज्यादा होने के कारण हमलावरों को पहचान नहीं पाए। मारपीट में घायल डोमन और उसके साथियों को राजिम के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। इस मामले में एसडीओपी रागिनी तिवारी ने बताया कि रेत खदान में चाकूबाजी की घटना हुई है। जिसमें अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। चाकूबाजी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *