चिरमिरी थाना प्रभारी का स्वच्छता दीदियों ने किया सम्मान:नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से प्रभावित होकर दीदियों ने सराहा

एमसीबी जिले के चिरमिरी में पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है, जिससे आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है। पुलिस के इस अभियान और बेहतर कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियों ने चिरमिरी थाना परिसर पहुंचकर थाना प्रभारी विजय सिंह का सम्मान किया। दीदियों ने उन्हें तिलक लगाया और गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने नशे के अवैध कारोबारियों, असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई की सराहना की। पुलिस की सक्रियता से बढ़ी सुरक्षा स्वच्छता दीदियों ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है। इससे युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की समय-समय पर की जा रही कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और समाज में कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है। नशे के खिलाफ अभियान जारी रखने का दिया आश्वासन थाना प्रभारी विजय सिंह ने सभी स्वच्छता दीदियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नशे के खिलाफ अभियान इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा और पुलिस समाज को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि, नशे के कारोबार या कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध अभियान और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *