सूरजपुर पुलिस का नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई:8 किलो गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार; 4 लाख रुपए का माल, वाहन भी जब्त

सूरजपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है। गांजा तस्करी में इस्तेमाल किया गया एक सफारी वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद से पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के गोरखधंधे पर नजर रख रही है। पुलिस को देख भागने लगे तस्कर इसी क्रम में, 3 मार्च 2026 को चौकी लटोरी पुलिस मेन रोड लटोरी में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही टाटा सफारी वाहन क्रमांक सीजी 15 ईजी 4455 पुलिस को देखकर चेकिंग स्थल से लगभग 50 मीटर पहले रुककर मुड़ने लगी। पुलिस ने घेरकर पकड़ा संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान सफारी वाहन से दो व्यक्ति भागने में सफल रहे, जबकि जीवधन पैंकरा (28 वर्ष, निवासी सोनगरा), सुरेंद्र कुमार लास्कर (20 वर्ष) और ललित यादव (21 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम बरौधी, थाना भटगांव) को पकड़ लिया गया। इनके कब्जे से 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजे और तस्करी में इस्तेमाल सफारी वाहन को जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार हुए दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *