पाली पुलिस ने गहने चोरी करने वाली गैंग पकड़ी:पीतांबरी से बर्तन-गहने चमकाने का झांसा देकर चुरा ले जाते थे गहने, स्वीकारी 3 वारदातें

वृद्ध, अनपढ़ लोगों को पीतांबरी से बर्तन, गहने चमकाने का झांसा देकर गहने चोरी कर ले जाने वाली गैंग के तीन बदमाशों को पाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने पाली जिले में तीन वारदातें करना स्वीकार की। रिमांड के दौरान पुलिस उनकी निशानेदही पर चोरी किए गहने बरामद करने का प्रयास करेगी।
सीओ ग्रामीण रतन देवासी ने बताया कि 21 नवंबर 2024 को जेतपुर थाना क्षेत्र के खुटाणी गांव निवासी खंगाराराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि बाइक पर आए तीन युवकों ने उसकी पत्नी को बर्तन पिताम्बर से चमकाने का झांसा दिया बर्तन चमकाने के बाद पत्नी के गले में पहनी सोने की कंठी भी चमकाने का झांसा देते हुए उन्होंने कंठी चोरी की और फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में जेतपुर थानाप्रभारी राजेंद्रसिंह, मारवाड़ जंक्शन थानाप्रभारी भारतसिंह और साइबर सेल की टीम गठित की। जिन्होंने इस गैंग के बदमाशों के रूट की जांच की। सैकड़ों पॉइंट पर CCTV फुटेज चेक किए। आरोपियों के अजमेर जिले के केकड़ी में अस्थाई रूप से रहने की जानकारी मिलने पर एक टीम वहां भेजी जिन्होंने तीनों आरोपियों को दस्तयाब किया और पाली लेकर आए। पूछताछ में आरोपियों ने जेतपुर थाना क्षेत्र के खुटाणी गांव सहित मारवाड़ जंक्शन थाने के हेमलियावास खुर्द और सदर थाने के बाणियावास गांव में सोने के गहने चमकाने के झांसा देकर गहने चोरी कर ले जाने की वारदातें स्वीकारी। इस पर तीनों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। आरोपी अजमेर में अस्थाई रूप से रहते है और फिर पाली, भीलवाड़ा, मेड़ता सिटी, नागौर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ आदि जिलों में जाते है। वहां किराए पर कमरा लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बाइक पर जाते और अनपढ़ और वृद्धजन को अकेला देख उन्हें पहले बर्तन और फिर गहने चमकाने का झांसा देते। और पानी आदि मंगवाने के नाम पर मकान मालिक को अंदर भेजते। जैसे ही वह अंदर जाता है आरोपी चोरी किए गए गहने लेकर फरार हो जाते। आरोपियों को पकड़ने में साइबर सैल के कांस्टेबल अमरीश पुरी और जोगेन्द्रसिंह की मुख्य भूमिका रही। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिहार के सबोर भागलपुर हाल न्यू अम्बा वाड़ी धोबी घाट तोपधरा अजमेर निवासी 32 साल के मुनेश उर्फ लल्ला पुत्र किशोरप्रसाद, जुमनिया, शाहू परबता (भागलपुर) हाल न्यू अम्बावाड़ी धोबी घाट तोपधरा अजमेर निवासी 24 साल के प्रशांत पुत्र पप्पू शाह और बिहार के भागलपुर जिले के मद्रापुर बिहिपुर हाल अजमेर के न्यू अम्बावाड़ी धोबी घाट तोपधरा निवासी 36 साल के रणजीत कुमार पुत्र उमाकांत को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *