बांसवाड़ा में चलती क्रूजर-कार का टायर निकला:सड़क पर लहराई, दो यात्री घायल; ड्राइवर की सूझ-बूझ से बची जान

बांसवाड़ा में चलती सवारी क्रूजर-कार का पिछला टायर निकल गया। टायर दूर जाकर गिरा। इसके बाद कार सड़क पर लहराने लगी। क्रूजर में 10 से ज्यादा सवारियां बैठी थीं, जो गाड़ी हिलने से घबरा गईं और चीखने लगीं। इस हादसे में दो यात्री घायल हो गए। हालांकि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को पलटने नहीं दिया और काबू पाकर रोक लिया। घटना शुक्रवार शाम ​आंबापुरा थाना क्षेत्र के नापला गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शी दानपुर निवासी शंभू ने बताया- कार दानपुर से बांसवाड़ा शहर की ओर जा रही थी। नापला गांव के पास कार का पिछला टायर अचानक निकल गया। ऐसे में कार बेकाबू होकर हिचकोले खाने लगी और लहराने लगी। कार में सवार करीब 12 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायल हुए दो यात्रियों को निजी वाहनों से हॉस्पिटल भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई। शंभू ने बताया- कार की रफ्तार तेज नहीं थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जो यात्री घायल हुए वे कार के अंदर के हिस्से से टकराकर जख्मी हो गए। कार के घिसटने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण भी मदद के लिए दौड़े। कार की रफ्तार अगर तेज होती और यह पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जनहानि भी हो सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *