आईटीबीपी का नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष अभियान:नारायणपुर के 5 गांवों में 400 ग्रामीणों को मिला लाभ, स्वास्थ्य शिविर भी लगाया

नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित नेलवाड़ क्षेत्र में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं वाहिनी ने सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में गोहदा, चिंगनार, फुटनचांदगांव, कस्तूरवाड़ और मैनपुर के करीब 400 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सामग्री वितरित की गई। इसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए साइकिल, दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल शामिल थी। खेल सामग्री में क्रिकेट किट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन का सामान दिया गया। साथ ही महिलाओं को सैनिटरी पैड और मच्छरदानी का वितरण किया गया। आईटीबीपी ने हेल्थ कैंप भी लगाया शिविर आईटीबीपी ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों की जांच की गई और दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में नेलवाड़ माध्यमिक विद्यालय, प्राइमरी पाठशाला और कन्या आश्रमशाला के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 29वीं वाहिनी के कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल ने बताया कि आईटीबीपी इस क्षेत्र में लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए तैनात है। उन्होंने युवाओं को अग्निवीर, सीएपीएफ, बस्तर फाइटर और एसएससी की भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और उपहार वितरित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *