उत्कर्ष कोचिंग में बच्चों की बेहोशी का सीन रिक्रिएट:CCTV खंगाले तो बच्ची गिरते दिखाई दी; पेपर स्प्रे करने पर जांच टीम को हुई खांसी

जयपुर के उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में स्टूडेंट्स के बेहोश होने के मामले में जांच जारी है। बुधवार को नगर निगम ग्रेटर की 6 सदस्यीय टीम पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंची और जांच की। सीवरेज पाइंट से लेकर एसी गैस पाइप, आसपास का इलाके समेत, किचन और सीसीटीवी फुटेज तक की जांच की गई। हालांकि क्लास में सीसीटीवी में घटना पाइंट तक कैमरे की कवरेज नहीं होने से स्थिति क्लियर नहीं हो पाई। जांच के बाद नगर निगम मानसरोवर जोन उपायुक्त अपनी रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजेंगे। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस को भी लिखा जाएगा पेपर स्प्रे कर सीन रिक्रिएट किया
इसके बाद टीम ने सीन रिक्रिएट किया। महिलाओं के पास सेल्फ डिफेंस के लिए रहने वाले पेपर स्प्रे को मंगवाया गया। जब पेपर स्प्रे करके क्लास में पंखे चलाए गए तो टीम को भी धांस और खांसी के साथ दम घुटने की फीलिंग हुई। कोचिंग के मैनेजमेंट का कहना है कि इसी तरह की बदबू उस दिन भी आ रही थी। सीसीटीवी में एक स्टूडेंट बेहोश होकर गिरते दिखी
जांच अधिकारी मानसरोवर जोन उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा ने बताया- सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, सीवरेज जैसी गंध, मिथेन गैस की कोई बात जांच में सामने नहीं आई हैं। सीसीटीवी रिकॉर्ड में ब्लैकबोर्ड के पास खड़ी एक बच्ची जरूर बेहोश होकर गिरते दिखाई दी। हालांकि जब स्टूडेंट्स की तबीयत खराब हुई तो उन्हें बचाने आए अन्य बच्चों की भी गैस से तबीयत बिगड़ने लगी। टीम का कहना है कि जांच के बाद नगर निगम मानसरोवर जोन उपायुक्त अपनी रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजेंगे। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस को भी लिखा जाएगा। इन अधिकारियों की बनाई थी टीम ग्रेटर नगर निगम के मानसरोवर जोन के स्तर से छह सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई थी। इसमें अधिशाषी अभियंता संदीप माथुर, सहायक नगर नियोजक सीमा माथुर, राजस्व अधिकारी सुनील बैरवा, सहायक अग्निशमन अधिकारी देवांग यादव, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार और सहायक स्वास्थ्य निरीक्षक नेहा मण्डावरिया शामिल थे। प्रारंभिक रिपोर्ट टीम ने ग्रेटर नगर निगम के अधिकारियों को सौंप दी है। यह था पूरा मामला
15 दिसंबर(रविवार) शाम करीब 6:45 बजे क्लास में बैठे छात्रों को अचानक गैस जैसी गंध महसूस हुई। देखते ही देखते क्लास में बैठे छात्र बेहोश होने लगे। 10 से ज्यादा छात्रों के बेहोश होने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कोचिंग में दूसरी मंजिल पर क्लास चल रही थी। इस दौरान बेहोश छात्रों को कंधे के जरिए नीचे उतार कर 108 एम्बुलेंस को बुलाकर तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 2 छात्रों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सीके बिरला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। गोपालपुरा बाइपास और अन्य क्षेत्रों में करीब 50 कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चल रहे हैं। जुलाई में दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग संस्थान में पानी भरने से छात्रों की मौत के बाद, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए छह सदस्यीय दल का गठन किया गया था। शहरी सरकार ने कुछ संस्थानों पर कार्रवाई कर इसे समाप्त कर दिया था। ये खबर भी पढ़ेंः… क्या कोचिंग में मिर्ची की गंध से बेहोश हुए बच्चे?:नगर निगम को मीथेन गैस जैसा कुछ नहीं मिला, न बदबू थी-न ब्लॉकेज​ जयपुर की उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में स्टूडेंट्स सीवरेज की बदबू से बेहोश नहीं हुए थे। नगर निगम के जोनल डिप्टी कमिश्नर की रिपोर्ट में स्टूडेंट्स ने बयान दिया है कि क्लास में उस दौरान मिर्ची की गंध थी।(पूरी खबर पढ़िए) जयपुर में सीवरेज की बदबू से 10 कोचिंग स्टूडेंट्स बेहोश:सांसें फूलने लगी, कंधों पर उठाकर बाहर निकाला; छात्रों की पुलिस से झड़प जयपुर के उत्कर्ष कोचिंग में रविवार देर शाम 10 स्टूडेंट की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए थे। कोचिंग में दूसरी मंजिल पर क्लास चल रही थी। इसी दौरान एक-एक कर कई स्टूडेंट जोर-जोर से खांसने लगे थे। (यहां पढ़ें पूरी खबर) उत्कर्ष कोचिंग के बाहर छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज:NSUI के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार; मेन रोड को जाम करने का कर रहे थे प्रयास जयपुर में उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के सामने धरने पर बैठे युवकों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया है। ये छात्र मुख्य सड़क को जाम करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद युवकों पर लाठीचार्ज कर दिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *