राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘सनातन संगम 2025’ का आयोजन जयपुर में किया जायेगा। 11 जनवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सीकर रोड स्थित रामेश्वरम गार्डन में किया जायेगा । बुधवार को कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च किया गया। जयपुर संगीत महाविद्यालय के सचिव व कार्यक्रम के आयोजक राम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जयपुर संगीत महाविद्यालय की ओर से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की को समर्पित है। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं हिंदुत्व की एकता को सुदृढ़ करने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है । जिसमें 2100 आसन पर एक साथ एक ही स्थान पर111 वाध्य यंत्रो के साथ शास्त्रीय रागों पर आधारित सामूहिक सुंदर कांड पाठ के साथ-साथ 21000 दीप यज्ञ का किया जायेगा। कार्यक्रम में राजस्थान के प्रमुख तीर्थ स्थलों के महंत और संत कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज करायेंगे। 21000 दीपकों से गायत्री देवी यज्ञ और महा-आरती की जाएगी ।


