अदाणी फाउंडेशन का कुंजेमुरा में मेगा हेल्थ कैंप:157 मरीजों को निःशुल्क उपचार, दवा की चश्मे के साथ एक्सपर्ट डॉक्टरों की सलाह मिली

अदाणी फाउंडेशन की ओर से रायगढ़ के ग्राम कुंजेमुरा में एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कुंजेमुरा बीच बस्ती में आयोजित हुआ। इससे पहले, मिलूपारा और खम्हारिया में भी ऐसे शिविर लगाए जा चुके हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना था। मेडिकल कॉलेजों और निजी चिकित्सकों से जुड़े डॉक्टरों ने इस शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में आए मरीजों को मिली निःशुल्क दवाएं शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने त्वचा, हड्डी, नेत्र, प्रसूति, दंत और अन्य सामान्य बीमारियों के लिए परामर्श दिया। मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही 34 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए। इसके अतिरिक्त, ब्लड टेस्ट, शुगर जांच और वजन माप जैसी सेवाएं भी निःशुल्क प्रदान की गईं। स्थानीय समुदाय ने इस पहल की सराहना की इस हेल्थ कैंप से कुल 157 मरीजों को लाभ मिला। जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे भी फॉलो-अप की सुविधा दी जाएगी। स्थानीय समुदाय ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की। हेल्प कैंप का लाभ लेकर ग्रामीणों ने कहा, धन्यवाद बीरबल यादव ने कहा, मेगा हेल्थ कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ से सलाह मिली और मुफ्त दवा भी, जिससे मुझे काफी राहत मिली। अदाणी फाउंडेशन का धन्यवाद। वहीं, संतोषी निषाद ने बताया, आंखों की समस्या के कारण देखने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन कैंप में जांच कराने के बाद मुझे मुफ्त चश्मा मिला। अब मैं बेहतर देख सकती हूं। इसके लिए अदाणी फाउंडेशन का आभार। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में लैलूंगा विधायक प्रतिनिधि बिहारी लाल पटेल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच जयपाल भगत थे। इसके अलावा, अदाणी नेचुरल रिसोर्सेस तमनार के क्लस्टर हेड मुकेश कुमार, गारे पेलमा 2 के साइट हेड बिपिन कुमार सिंह, भू-विभाग प्रमुख राघवेंद्र शर्मा और सीएसआर विभाग के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। समाज के समग्र विकास में योगदान अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर प्रखंड में सीएसआर के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका उन्नयन और ढाँचागत विकास जैसी गतिविधियाँ संचालित कर रहा है। इससे 100 से अधिक गांवों के लोग स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *