मैहर में भवन विहीन 14 ग्राम पंचायतों को अब खुद का नया भवन मिलेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 5 करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। आरईएस के तकनीकी प्रोजेक्ट के बाद नए पंचायत भवन निर्माण को हरी झंडी दी है। ये ग्राम पंचायतें हुई लाभान्वित मैहर ब्लाॅक की 5 ग्राम पंचायतों गुगड़ी, सोहौला, कल्याणपुर, बिहरा कला और मढ़ई में पंचायत भवन बनेगा। इसी तरह, अमरपाटन ब्लाॅक की 6 ग्राम पंचायतें ललितपुर न. 3, मगराज, ककलपुर, देऊ, ककरा और महुडर को भी नए पंचायत भवन मिलेंगे। रामनगर ब्लाॅक की भी तीन ग्राम पंचायतों गैलहरी, गुलवार गुजारा और पैपखरा में नए भवन बनेंगे। इसके लिए सभी पंचायतों को 37 लाख 49 हजार रुपए मिलेंगे।


