फिक्की फ्लो का आध्यात्मिक समागम ‘अनहद नाद’

अमृतसर| फिक्की फ्लो ने कीर्तनकार वीर मनप्रीत सिंह यूके के साथ आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘अनहद नाद’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में 350 से ज्यादा लोगों ने शामिल होकर गुरबाणी, भक्ति और सामूहिक चिंतन का अनुभव किया। होला महल्ला और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में वीर मनप्रीत सिंह ने गुरबाणी जस गाकर संगत को निहाल किया। अपनी प्रसिद्ध रचना ‘तुही तुही’ के लिए विश्वभर में पहचाने जाने वाले वीर मनप्रीत सिंह ने संगत को आध्यात्मिक चिंतन की अनुभूति कराई और गुरबाणी के संदेश को आंतरिक शक्ति, उपचार और स्पष्टता का स्रोत बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *