खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग का नेत्र जांच शिविर

अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा एएसजी आई केयर अमृतसर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर की देखरेख में लगाए गए इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, स्टाफ और आम लोगों में आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा प्रदान करना था। इस संबंध में प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर ने बताया कि एएसजी आई केयर के अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा विजन स्क्रीनिंग तथा परामर्श सहित आंखों की जांच की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *