भास्कर न्यूज | अमृतसर स्वर्गीय बनारसी दास चुग की छठी बरसी पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के लाहौरी गेट स्थित कार्यालय में रक्तदान कैंप तथा निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान में अमृतसर के प्रसिद्ध और अनुभवी डॉक्टरों की टीमों ने भाग लेकर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक जांच और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कीं। कैंप के दौरान स्वर्गीय बनारसी दास चुघ की बहू तथा श्री गुरु अर्जुन देव इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर राधिका चुघ भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि होती है और ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना के साथ ऐसे सेवा कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दिया। इस सेवा कार्य में मानव तनेजा, अमन एरी, कीर्ति अरोड़ा, पार्षद श्रुति विज, संजीव खन्ना, नॉर्थ हलका इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू, चंद्रशेखर शर्मा, सर्बजीत सिंह शंटी, प्रदीप सरीन, रोमी चोपड़ा, लविंदर बंटी, डॉ. नूरीन महाजन, सुधीर अरोड़ा बजरंगी, हेमंत पिंकी, राजेश मेहता, रमन दुआ, शंकर लाल आदि मौजूद थे।


