अमृतसर| पंजाब पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडिश्नल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) रुपिंदर पाल सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 मार्च से शुरू हो जाएगा। इस संबंध में जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो अमृतसर के रोजगार अधिकारी मुकेश सरंगल ने बताया कि भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके लिए 12वीं पास युवक और युवतियां आवेदन कर सकते हैं।


