अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल, अमृतसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर डॉ. ग्रेस पिंटो ने सभी को बधाई देते हुए महिलाओं के साहस, बुद्धिमत्ता और बलिदान को सलाम किया। इस वर्ष का महिला दिवस “दान से लाभ’ थीम पर आधारित है। डॉ. ग्रेस पिंटो ने कहा कि जब महिलाएं अपना ज्ञान, समय और प्रेम साझा करती हैं, तो उन्हें बदले में सामूहिक प्रगति और शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है और एक शिक्षित महिला न केवल अपने परिवार को, बल्कि पूरे समाज को सशक्त बनाने की क्षमता रखती है। डॉ. पिंटो ने कहा कि महिलाएं केवल कक्षाओं का संचालन नहीं करतीं, बल्कि वे मूल्यों का बीजारोपण कर आने वाली पीढ़ियों को आकार देती हैं। अंत में उन्होंने प्रत्येक महिला को अपनी अपार क्षमता को पहचानने और प्रगति की मशालवाहक बनने के लिए प्रेरित करते हुए सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


