देवास पुलिस ने विकास नगर चौराहे पर कार्रवाई की:यात्रियों से बदतमीजी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने दिए थे निर्देश

देवास के विकास नगर चौराहे पर यात्रियों से बदतमीजी करने वाले चार आरोपियों को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी बस स्टॉप पर यात्रियों को परेशान करते थे। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने अशांति फैलाने और लोगों को परेशान करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस कड़ी में पुलिस ने गश्त के दौरान विकास नगर चौराहे पर असामाजिक तत्वों को गाली-गलौज और हंगामा करते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम (28) निवासी ढांचा भवन, विक्की (23) निवासी अमोना, शिवम (24) निवासी चाणक्यपुरी और अशोक (35) निवासी अमोना शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *