अमृतसर| जिला बाल सुरक्षा यूनिट और हौसला नेटवर्क ऑफ पॉजिटिव पीपल वेलफेयर सोसायटी ने बटाला रोड स्थित संस्थान में ट्रीटमेंट लिट्रेसी एंड स्किल डेवलपमेंट विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप का उद्देश्य लोगों को बच्चों के अधिकारों और उनसे जुड़े कानूनों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान जिला बाल सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह, बाल मजदूरी तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 77 और 78 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।


