नशा तस्करी पर ‘जीरो टॉलरेंस’, अवैध निर्माणों को किया जाएगा ध्वस्त : सीपी

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने जोन-3 के इलाके में पुलिस-पब्लिक मीटिंग आयोजित की। इसमें इलाके के काउंसलर, प्रमुख नागरिक, वल्ला मंडी के प्रतिनिधि और फोकल प्वाइंट के पदाधिकारी शामिल हुए। मीटिंग के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान एडीसीपी सिटी-3 हरपाल सिंह, एसीपी पूर्वी अनुभव जैन और जोन-3 के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस के साथ-साथ आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ‘ऑपरेशन संपर्क’ के तहत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चला रही है, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा सके और नशे की लत में फंसे लोगों को नशा छुड़ाओ केंद्रों तक पहुंचाया जा सके। भुल्लर ने कहा कि अगर किसी को नशा तस्करों या समाज विरोधी तत्वों की जानकारी हो तो वह पंजाब पुलिस हेल्पलाइन 112, सेफ पंजाब एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 97791-00200 या एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर सूचना दे सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *