अमृतसर | विजिलेंस ब्यूरो में फेरबदल करते हुए अमृतसर में एसएसपी के पद पर मनजीत सिंह को तैनात किया है। मनजीत सिंह इससे पहले फिरोजपुर विजिलेंस में बतौर एसएसपी सेवाएं दे रहे थे। बता दें कि जनवरी में अमृतसर विजिलेंस में एसएसपी के पद पर हरप्रीत सिंह को लगाया गया था। हालांकि तैनाती के कुछ ही दिनों बाद हरप्रीत सिंह का डीआईजी के पद पर प्रमोशन हो गया था। अब मनजीत सिंह को अमृतसर विजिलेंस में एसएसपी नियुक्त किया है। मनजीत सिंह के पास विजिलेंस में काम करने का अनुभव है और इससे पहले भी वह कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। डीआईजी हरप्रीत सिंह से पहले एसएसपी लखबीर सिंह तैनात थे जिन्हें डयूटी में लापरवाही करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद ही हरप्रीत सिंह को तैनात किया था। अब विजिलेंस के नए एसएसपी मनजीत सिंह होंगे। एक-दो दिन में वह पदभार संभालेंगे।


