भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को ज्योति चौक और मखदूमपुरा के पास कार्रवाई करते हुए विभाग ने तीन संपत्तियों को सील कर दिया। इस मौके पर सुपरिटेंडेंट महीप सरीन, राजीव ऋषि और इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह मौजूद रहे। हालांकि निगम डिफॉल्टर्स को बार-बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन टैक्स जमा न करने के कारण अब यह कार्रवाई की गई है। वहीं निगम ने लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अपील की है।


