बार एसो. ने लगाया कैंप, 300 लोगों ने लिया होम्योपैथिक मेडिकल का लाभ

जालंधर | डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की तरफ से बार ऑफिस में मुफ्त होम्योपैथिक मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप का आयोजन कार्यकारी अध्यक्ष राम छाबड़ा तथा सेक्रेटरी रोहित गंभीर के नेतृत्व में किया गया। कैंप में डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक विभाग, जालंधर के डॉ. अरविंदर कुमार, डॉ. इंदु मल्होत्रा ने मरीजों की जांच की और दवाइयां दीं। इस मौके डिस्पेंसर विशाल मेहता, फार्मासिस्ट सीमा, मनीष कुमार, संजीव चोपड़ा राम लुभाया, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव प्रवीण कुमार, साहिल ने सेवाएं दीं। कैंप में अधिवक्ताओं, स्टाफ और अन्य आगंतुकों की जांच की गई, जिसमें करीब 300 मरीजों को परामर्श और उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने मौसमी बीमारियों, जोड़ों के दर्द, एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याओं सहित अन्य सामान्य रोगों के लिए परामर्श और उपचार प्रदान किया। इस मौके पूर्व अध्यक्ष गुरमेल सिंह लिद्दड़, पूर्व सचिव सतनाम सिंह हुंदल, यशोवर शेनमार, विकास भारद्वाज, साहिल मल्होत्रा, संजीव कंबोज, कर्ण कालिया, मनीत मल्होत्रा, संदीप कुमार, पारस चौधरी, प्रभु धीर, केडीएस रंधावा, अशोक शर्मा, संजीव बाली, भूपनेश मेहता, बीना रानी, नेहा गुलाटी, छाया खुल्लर, सौरभ, भरत महाजन उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *