जालंधर | शिव दुर्गा खाटू श्याम मंदिर, बस्ती पीरदाद रोड में संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें पं. गौतम भार्गव ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेका और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्तों ने ‘कन्हैया ले चल परली पार’, ‘मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना’ व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।


