आज जरूरतमंद परिवारों को राशन, दिव्यांगों को व्हीलचेयर और महिलाओं को मिलेंगी सिलाई मशीनें

भास्कर न्यूज | जालंधर लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 321-डी का मास इंडक्शन व मेगा सर्विस प्रोजेक्ट 7 मार्च को सुबह 11 बजे बल्ले-बल्ले फॉर्म में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में फंक्शन चेयरमैन व पूर्व गवर्नर परमजीत सिंह चावला ने बताया कि समारोह पूर्व गवर्नर स्व. राम भारद्वाज को समर्पित होगा। उनके साथ पूर्व गवर्नर एडवोकेट शिव सेखड़ी, स्वर्ण सिंह खालसा व एसपी सोंधी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पदाधिकारी। चावला ने बताया कि समारोह के मुख्य मेहमान इंटरनेशनल प्रेसिडेंट एपी सिंह, की-नोट स्पीकर पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर संगीता जाटिया व जितेंद्र चौहान, विशेष अतिथि डॉ. क्षितिज शर्मा व विनय मित्तल और गेस्ट ऑफ ऑनर गवर्नर वीएम गोयल, उप गर्वनर प्रथम एवं द्वितीय जीएस भाटिया व राजीव खोसला होंगे। प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीनें, जरूरतमंद परिवारों को राशन, दिव्यांगों को व्हीलचेयर, वाटर कूलर और लड़कियों को साइकिलें दी जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *