खाटू श्याम जी की संध्या कल

भास्कर न्यूज |लुधियाना दुर्गा माता मंदिर, नसीब एन्क्लेव में कल श्रद्धा और भक्ति के साथ खाटू श्याम जी की संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। मंदिर कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि संगत को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान भजन गायक कुमार गौरव खाटू श्याम जी के भजनों का गुणगान करेंगे। भजनों के माध्यम से श्रद्धालु बाबा श्याम की महिमा का रसपान करेंगे और भक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे। आयोजकों का कहना है कि भजन संध्या के दौरान भक्तों के लिए विशेष धार्मिक माहौल तैयार किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने शहरवासियों और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खाटू श्याम जी की संध्या में हिस्सा लें और भजनों का आनंद उठाते हुए प्रभु का गुणगान करें। आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *