ट्रेजर हंट में अनामिका, अर्शित, आलोक व दीक्षा की टीम फर्स्ट

जालंधर| जीएनए यूनिवर्सिटी में इंटर कॉलेज समारोह क्षितिज-2026 में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज ने नकद पुरस्कार जीते। इस समारोह में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। ट्रेजर हंट में अनामिका, अर्शित, आलोक और दीक्षा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। मोबाइल ऐप डिजाइनिंग में देवदत्त ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि गेम मैनिया में तनवीर सिंह और प्रभलीन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । इसके अतिरिक्त, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग के रितिश कुमार और मनिंदर सहगल ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों के आत्मविश्वास को मजबूत करने और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक होती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *