कांकेर| ग्राम बेवरती में विधायक अंगना कार्यालय में विधायक आशाराम नेताम द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन 8 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। होली मिलन समारोह में फागुन गीत, नगाड़ो के थाप पर प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर बलौदा बाजार जिले के भाटापारा के दिव्य ज्योति सांस्कृतिक लोक कला मंच की आकर्षक प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में गायक दिव्य भूषण निर्मलकर प्रस्तुति देंगे।


