लोगों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया

जोंधरा | ग्राम पंचायत जोंधरा में गायत्री शक्ति परिवार के तत्वावधान में आदर्श होली उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ किया गया। आयोजन लतेल यादव व पिंकी यादव व सनातन प्रेमियों के सहयोग से लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने मिलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता व संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी ने किया। कार्यक्रम में सरपंच समारू राम केवंट, उपसरपंच रामखिलावन तिवारी, जनपद प्रतिनिधि उत्तरा रात्रे और पूर्व उपसरपंच दिनेश शर्मा सहित पंचायत के पंचगण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *