अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी हुई घोषित

धमतरी| जिला साहू संघ के पदाधिकारियों की अनुशंसा पर डॉ. गणेश प्रसाद साहू को अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ साहू संघ धमतरी का जिला अध्यक्ष व संयोजक नियुक्त किया गया। 2 मार्च को तेलीनसत्ती में कार्यकारिणी की घोषणा की गई व मनोनीत पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर प्रमाण पत्र दिया गया। जिला साहू संघ के संरक्षक विपिन साहू, दयाराम साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, चितरंजन साहू व जिलाध्यक्ष गणेश राम साहू की अनुशंसा पर नियुक्तियां की गईं। अध्यक्ष संयोजक डॉ. गणेश प्रसाद साहू नवागांव धमतरी, संरक्षक दयालूराम साहू जोरातराई, नंदकिशोर साहू भोथली, कृष्णाराम साहू गोकुलपुर, सलाहकार भिखारीराम साहू पचपेड़ी, जनकराम साहू धमतरी, होरीलाल साहू हटकेशर, घनश्याम साहू दुलारी नगर, देवनाथ साहू रत्नाबांधा, गणेशुराम साहू धमतरी, विशेष आमंत्रित सदस्य डीआर साहू पोटियाडीह, बंसीलाल साहू दानीटोला, किशनलाल साहू दानीटोला, प्रहलाद साहू हाउसिंग बोर्ड, उपाध्यक्ष टिकेश्वर साहू बेलरगांव को शामिल किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *