डेयरी में घुसकर मारपीट कर 12 हजार लेकर भागे आरोपी

धमतरी| होली के दूसरे दिन कलेक्टोरेट मोड़ के पास स्थित डेयरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई, जिसमें लूट का आरोप भी लगाया गया है। यह घटना कलेक्टर और एसपी कार्यालय से केवल 500 मीटर की दूरी पर घटी। डेयरी संचालक हेमंत यदु ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 5 मार्च की शाम करीब 7.40 बजे वह दुकान में थे, तभी रामपुर वार्ड के 4 युवक वहां पहुंचे और पैसे मांगने करने लगे। मना करने पर चारों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उनमें से एक युवक लोहे के रॉड से हेमंत पर हमला किया। डर के कारण हेमंत यदु दुकान से बाहर निकलकर पास की एक दुकान में छिप गए। जब मामला शांत हुआ और वे वापस अपनी दुकान पहुंचे, तो देखा कि सामान अस्त-व्यस्त था। दुकान के गल्ले से 12 हजार गायब थे। तोड़फोड़ के कारण लगभग 6 हजार का अतिरिक्त नुकसान हुआ। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *