रंग लगाने पर विवाद पत्थर से सिर पर हमला

महासमुंद| रंगों के त्योहार होली के दौरान ग्राम बिरकोनी में हिंसा का मामला सामने आया है। गुलाल लगाने जैसी सामान्य बात पर उपजे विवाद में एक युवक पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। महासमुंद पुलिस ने बताया कि आदर्श स्कूल के सामने ग्राम बिरकोनी में पीड़ित युगल ध्रुव गांव के ही गणेश विश्वकर्मा को गुलाल लगा रहा था। इसी दौरान गणेश ने उसे धक्का दे दिया और अपने साथी आर्यन विश्वकर्मा के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी आर्यन विश्वकर्मा ने पास पड़ा पत्थर उठाकर युगल के सिर पर दे मारा, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद पीड़ित की सालियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *