युवती को लगाया रंग, मना करने पर पिता की पिटाई

भास्कर न्यूज | कांकेर नरहरपुर के ग्राम राजपुर में एक मनचले युवक ने होली के बहाने बाथरूम में घुस कर वहां नहा रही युवती को रंग लगाने लगा। युवती के शोर मचाने पर पिता ने जब युवक को भगाया, तो उसने बाद में उसकी भी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। मामले में युवती के चाचा ने नरहरपुर थाना में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। चाचा ने शिकायत दर्ज कराते कहा कि मेरे घर के बगल में ही मेरे बड़े भाई का मकान है। 4 मार्च को होली की रात 8 बजे मेरी भतीजी होली खेलकर वापस आई और बाथरूम जाकर में नहा रही थी। उसी समय गांव का युवक रमेश जैन आया और बाथरूम में जाकर मेरे भतीजी को गुलाल लगाने लगा। जिसे देखकर मेरे बड़े भाई ने कहा वह नहा रही है उसको क्यों रंग गुलाल लगा रहे हो। इसके साथ ही युवक को वहां से भगा दिया। घटना के दूसरे दिन 5 मार्च को मेरे बड़े भाई खेत से वापस घर आ रहे थे। जिनका रास्ता रोक कर रमेश जैन उसी बात को लेकर लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। जिसे देख वहां मौजूद अन्य लोग बीच बचाव किए। मारपीट से मेरे भाई के हाथ, कोहनी, कमर तथा पैर में चोट आई। जिसे इलाज के लिए ए नरहरपुर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *