बुरहानपुर में महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:किराये के घर में रहकर ब्यूटी पार्लर चलती थी, पुलिस जांच में जुटी

बुरहानपुर में मंगलवार को एक महिला ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला किराये के घर में रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वह इटारसी की रहने वाली थी। बुरहानपुर में अपनी भतीजी के साथ रहती थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, शिकारपुरा थाना क्षेत्र के बालाजी नगर स्थित ऋषिकेश रेसीडेंसी में मनीषा दौलतानी 40 ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द किया गया। शिकारपुरा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। महिला ऋषिकेश रेसीडेंसी में किराये से रहती थी। बताया जा रहा है कि महिला ने मंगलवार रात करीब 11 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसके साथ उसकी भतीजी और एक युवती भी थी। इस दौरान रात में महिला अचानक अपने बैडरुम में गई और अंदर से दरवाजा लगाकर फांसी लगा ली। भतीजी और युवती ने पड़ोसियों को बुलाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला इटारसी की रहने वाली थी। मामले को लेकर सीएसपी गौरव पाटिल ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *