कवर्धा| महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की संभाग स्तरीय बैठक 11 मार्च को सुबह 11 बजे दुर्ग में होगी। इसमें दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से आए मामलों की एक साथ सुनवाई की जाएगी। आयोग की गठित न्यायपीठ में अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के साथ सदस्य ओजस्वी मंडावी और लक्ष्मी वर्मा शामिल रहेंगी। यह सुनवाई दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों से प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई होगी।


