बच्चों के बनाए हर्बल गुलाल से जवानों व अफसरों ने खेली होली

दोरनापाल| सुकमा जिले के पेंटा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कलेक्टर के साथ जवानों ने भी विद्यार्थियों के साथ होली खेली। विद्यार्थियों ने बैगलेस डे के तहत खुद हर्बल गुलाल तैयार किया, जिसे सीआरपीएफ जवानों तक पहुंचाया। संस्था में प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने फूलों, औषधीय तत्वों व हर्बल सामग्रियों से ईको-फ्रेंडली गुलाल तैयार किया। संस्था के प्राचार्य ने गुलाल कलेक्टर सहित सीआरपीएफ के अफसरों को दिया। विद्यार्थियों ने अपने संदेश में कहा कि सैनिकों के त्याग, परिश्रम और समर्पण के कारण ही उनका जीवन सुरक्षित, सरल और प्रगति की ओर अग्रसर हो सका है। देश के बाहरी सीमाओं के साथ आंतरिक कठिनाइयों और मुश्किलों के सामने उनकी निर्भय सजगता और डटकर चट्टान की तरह खड़े रहने से ही हमारे सपनों को उड़ान मिलती है और राष्ट्र को निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रख पाने में सफलता मिलती है। इस पर सीईओ राकेशचंद्र शुक्ला, सीईओ नीरज सिंह राठौर, डीएसपी दोरनापाल निशांत कुमार पाठक ने बच्चों का आभार माना। होली मिलन के दौरान संस्था के संगीत शिक्षक डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने बनारसी फाग की प्रस्तुति दी। आखिर में सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के टूआईसी राजू डी नायक सहित अन्य अफसरों ने होली पर्व की खुशियां बांअी। इस दौरान प्राचार्य संजय कुमार मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *