कैंप में जवानों के साथ विधायक ने मनाई होली

दंतेवाड़ा| जिले के कसौली सीएएफ कैंप में होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों व जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, शकुंतला भास्कर, जिला मंडल अध्यक्ष सुदराम भास्कर, सरपंच शैलेश अटामी, उप सरपंच चैतराम भास्कर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। समारोह के प्रथम चरण में कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने नारियल का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *