रतलाम के जावरा कृषि उपज मंडी बुधवार को किसान पंचायत रखी गई। जिसमें तीन जिलों के किसान एकजुट हुए। किसानों ने मंगलवार रात पकड़ी गई चायना की लहसुन का विरोध किया। लहसुन माफियाओं के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। किसानों की सभा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी मोबाइल के जरिए संबोधित किया। देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग जावरा पुलिस ने मंगलवार की रात चीनी लहसुन से भरे दो ट्रक जब्त किए थे। चीनी लहसुन के भारत में प्रतिबंधित होने के बावजूद भारत में आने के खिलाफ किसान पंचायत रखी गई। रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले के किसान एकत्र हुए। सभी ने चीनी लहसुन के भारत में आने का विरोध किया। सभा रख किसानों ने चीनी लहसुन का भारत में व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लहसुन माफियाओं के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की बात कही। दिग्विजय सिंह से मोबाइल के जरिए संबोधित किया सभा के दौरान जिला पंचायत सदस्य और किसान नेता डीपी धाकड़ के पास पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का फोन आया। उन्होंने चीनी लहसुन के बारे में सिंह को जानकारी दी। तब उन्होंने भी सभा को मोबाइल से संबोधित किया। किसान रैली निकाल दोपहर में एसडीएम को ज्ञापन देने जाने वाले थे, लेकिन अधिकारी मंडी में ही पहुंच गए। जावरा तहसीलदार को भारत के कृषि मंत्री, प्रदेश के सीएम, विदेश मंत्री व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। लहसुन माफियाओं के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। जीएसटी, कस्टम ने की जांच मंगलवार की रात जावरा में पंजाब पासिंग दो ट्रकों से पकड़ी गई चीनी लहसुन की शंका पर जीएसटी, कस्टम, मंडी व फूड विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर जानकारी ली। दोनों ट्रकों के ड्राइवरों से पूछताछ की। बता दे कि लहसुन के कैरेट पर काबुल अफगानिस्तान के टैग लगा था। जावरा शहर थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतन ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से लहसुन से भरे दोनों ट्रक थाने में खड़े करवाए थे। कस्टम, जीएसटी, मंडी के अधिकारी जांच कर रहे है। इनकी वैरिफिकेशन रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जावरा मंडी सचिव रामवीर किरार से भी इस संबंध में संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ये रहे मौजूद किसान पंचायत में डीपी धाकड़, दिलीप पाटीदार धामेड़ी, भगवती लाल पाटीदार डेलनपुर, कालू लाल धाकड़, लखन पांडिया, महेश धाकड़, हर्षित धाकड़, घनश्याम राठौर नीमच, अमृत राम पाटीदार बालागुड़ा, दिलीप पाटीदार बालागुड़ा, रिंगनोद सरपंच यूसुफ पठान जावरा, व्यापारी संघ से प्रदीप दसेडा, कमलेश, राजेश पुरोहित, लोकेंद्र धाकड़, मुकेश हरा, ईश्वर लाल रोजाना, दशरथ पाटीदार बोरखेड़ा, दिनेश शर्मा, अरविंद पाटीदार, यादव लाल पाटीदार आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


