कौन थे लुधियाना के टीवी मैन ऑबराय:पाकिस्तान से आए, दिल्ली में सब्जी बेची, टेक्सला TV से बनाई पहचान; विधानसभा में श्रद्धांजलि

देश के घर-घर में रेडियो व टीवी पहुंचाने का श्रेय लुधियाना के राजा सिंह ऑबराय को जाता है। राजा ऑबराय ने सस्ते रेडियो व टीवी बनाकर इसे हर आदमी की पहुंच में कर दिया था। जुपिटर रेडियो और टेक्सला टीवी बनाने वाले राजा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। राजा सिंह ने 28 फरवरी को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। राजा ऑबराय के योगदान को देखते हुए पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन (6 मार्च) उन्हें श्रद्धांजलि दी। सदन ने उनके योगदान को भी याद किया। राजा ऑबराय भारत के टीवी मैन के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने 1961 में जुपिटर रेडियो लुधियाना में असेंबल करने शुरू किए, जबकि 1972 में उन्होंने टेक्सला टीवी (ब्लैक एंड वाइट) का पहला प्लांट लुधियाना में लगाया। बाद में उन्होंने दिल्ली में कलर टीवी बनाने का प्लांट शुरू किया। घर-घर टीवी हो इसके लिए उन्होंने 1983 में एक ब्लैक एंड वाइट पोर्टेबल व सस्ता टीवी बनाया। उसे लोगों ने खूब खरीदा। 1985 में उन्होंने जहां करीब 1 लाख टीवी सेट बनाए। वहीं 1988 में 2.63 लाख टीवी सेट बनाए। आज भी टेक्सला टीवी का एक छोटा सा यूनिट नोएडा में चलता है। एजुकेशन फील्ड में हाथ आजमाया तो वहां भी रहे सक्सेस
राजा सिंह ऑबराय ने टीवी यूनिट के साथ एजुकेशन में हाथ आजमाया। उन्होंने 1989 में देहरादून में जीआरडी स्कूल शुरू किया। उसके बाद लुधियाना में जीआरडी अकेडमी 1993 में शुरू की। वहीं प्लास्टिक इंडस्ट्री व होटल इंडस्ट्री में हाथ आजमाया, वहां भी तरक्की मिली। अब सभी काम उनके बेटे देखने लगे थे। वर्तमान में देहरादून में उनके कई स्कूल हैं और इंजीनियरिंग कॉलेज है, जिसे अब यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त हो चुका है। राजा सिंह भी ज्यादातर समय देहरादून में ही रहते थे और वहां पर स्कूल व कॉलेज का कामकाज देखते थे। ऑबराय का टीवी मैन बनने का सफर सिलसिलेवार पढ़िए… परिवार का वर्तमान कारोबार
कंवलदीप सिंह ऑबराय के अनुसार आज भी कंपनी नोएडा में टीवी उत्पादन यूनिट चलाती है। इसके अलावा रोड सेफ्टी फर्नीचर (ब्रांड ड्राक आई), प्लास्टिक मोल्ड और डाई, शिक्षा और होटल उद्योग है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *