खदान में डूबने से बच्चे की हुई मौत एनडीआरएफ ने शव बाहर निकाला

भास्कर न्यूज | हजारीबाग बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचरुखी तिलैया महाबर पहाड़ के निकट बंद पड़े अवैध पत्थर खदान में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। गुरुवार की शाम ग्राम धरहरा बढ़ाही निवासी 13 वर्षीय सौरभ कुमार पिता संतोष कुमार बंद पड़े अवैध पत्थर खदान में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। बताया जा रहा है की सौरभ कुमार अपने अन्य दोस्तों के साथ बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने गया था। बच्चों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही पुलिस ओर आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचकर शव को निकालने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नही मिली। स्थानीय गोताखोर को पुलिस प्रशासन के पहल पर शव निकालने के लिए लगाये गए थे लेकिन सफलता नही मिली। जिसकी सूचना बरकट्ठा बीडीओ रेशमा डूंगडूंग ने हजारीबाग उपायुक्त को दिया। हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बुलाया।एनडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद शव को निकाला। शव को देखते ही परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने घर का एकलौता चिराग था।मृतक के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं और दस पंद्रह दिन पहले ही घर से बाहर गए है। घटना के बाद मृतक की मां और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *