सीहोर से शुरू हुई बाबा खाटू श्याम की पैदल यात्रा:18 दिन में 900 किलोमीटर चलकर पहुचेंगे श्रद्धालु, जिला संस्कार मंच ने किया स्वागत

सीहोर के बानापुरा फेर मोहल्ले से बुधवार को 24 श्याम प्रेमियों ने बाबा खाटू श्याम के मंदिर के लिए पैदल यात्रा शुरू की। ये श्रद्धालु राजस्थान स्थित खाटू श्याम के मंदिर तक 18 दिनों में लगभग 900 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। यात्रा की शुरुआत के दौरान शहर के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर और गणेश मंदिर मार्ग पर इनका स्वागत किया गया। जिला संस्कार मंच के तत्वाधान में हेमंत पालीवाल, संदीप केवट, आकाश जावरे, विवेक राव आदि का स्वागत किया गया। यात्रा में कार में खाटू श्याम का दरबार भी सजाया गया था। ‘खाटू श्याम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र’
श्री श्याम मित्र मंडल के हेमंत पालीवाल ने बताया कि हर साल वे क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए इस यात्रा पर जाते हैं। पिछले चार सालों से सीहोर के श्याम प्रेमी पैदल यात्रा करते आ रहे हैं। इस बार भी मंडल के श्रद्धालु खाटू श्याम के मंदिर की ओर बढ़े हैं। जिला संस्कार मंच के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि श्री श्याम मित्र मंडल पिछले चार सालों से बाबा के धाम तक पैदल यात्रा करता है। मंच के संयोजक मनोज दीक्षित मामा ने बाबा को प्रसादी चढ़ाई और कहा कि खाटू श्याम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। गांवों में हर जगह श्याम भक्त करते हैं स्वागत
पैदल श्रद्धालु पालीवाल का कहना है कि वे हर साल करीब 900 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान शुरू में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन उनके हौसले को श्याम बाबा ने बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान वे कई गांवों से गुजरते हैं और हर जगह श्याम भक्त उनका स्वागत करते हैं। अब वे कालापीपल पहुंचेंगे और आगे की यात्रा जारी रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *